मदरसे में वार्षिकोत्सव मनाया










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मदरसा क़दीरुल उलूम, सैना (सिंभावली) में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन युवा पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एकलव्य सिंह सहारा एवं भाकियू के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशप्रेम से ओत-प्रोत गीतों एवं विभिन्न जातियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आपसी भाईचारे, एकता एवं सामाजिक सद्भाव का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, नैतिक मूल्यों तथा सामाजिक समरसता पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।
मुख्य अतिथि एकलव्य सिंह सहारा ने अपने संबोधन में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों के महत्व पर बल दिया तथा आयोजकों को इस सफल एवं अनुशासित आयोजन के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, अभिभावक, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अंत में चेयरमैन नदीम चौधरी एवं आयोजक समिति द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर विनय बाना, शोकिन प्रधान, सूरजवीर सिंह, शाहरूरख़ प्रधान, फ़रहिम तोमर, विनोद धारीवाल, डॉ. मतलूब, मनिंदर मसंद, हाजी यामीन, मोहित चौधरी, शेखर चौधरी, परमजीत सिंह, आकाश चौधरी, समरजीत सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार में हर माल 99/- रुपए में: 8191820867








  • Related Posts

    11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…

    Read more

    ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ विकास खंड के ग्राम पंचायत महमूदपुर में बुधवार को जल मिशन योजना के अन्तर्गत हर घर जल पहुंचाने के…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

    11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

    ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

    कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

    परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

    परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

    किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

    किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

    चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

    चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड
    error: Content is protected !!