
यज्ञ द्वारा अन्न प्रराशन संस्कार कराया गया
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): न्यू शिवपुरी मे रजत सिंघल तेल वाले एंव सुमन जैन सिघंल के बेटे सार्विन सिंघल का अन्न प्रराशन संस्कार यज्ञ के द्वारा रविवार को सम्पन्न हुआ। संस्कार को गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि सतीश कुमार गोयल ने कराया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति मे यज्ञ और संस्कारो का बहुत महत्व है। अनप्रराशन संस्कार बच्चे के छह माह का हो जाने पर कराया जाता है इस संस्कार मे प्रथम बार बच्चे को अन्न के रूप मे खीर चटाई जाती है।बच्चे के दादा रामकिशन सिघंल तेल वाले, दादी रेखा सिघंल, नाना सुरेश चन्द जैन, नानी डाo रेखा जैन, ताऊ हिमांशु सिघंल, ताई स्नेह हिल सिघंल, बुआ आकाक्षा सिघंल, सोउम सिंघल आदि उपस्थित थे।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464
























