👁 0 views Views
हत्या के प्रयास के इनामी आरोपी को भेजा जेल
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना बहादुरगढ पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम भैना निवासी संजीव पर जमीनी विवाद में जानलेवा हमला करने की घटना में वांछित व फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरुद्ध जनपद हापुड़ व दिल्ली के विभिन्न थानों पर हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी आदि अपराधों के करीब आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।आरोपी दिल्ली के थाना सरिता बिहार के मदनपुर का प्रमोद है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























