फाइनेंस कंपनी के 12 लाख गबन करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने धोखाधड़ी कर फाइनेंस कंपनी के पैसे गबन करने वाले मैनेजर को मात्र 24 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जिसके कब्ज से पुलिस ने 10 लाख 44 हजार 790 रुपए नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम नरेंद्र पुत्र प्रीतम निवासी गांव श्यामो थाना ताजगंज जनपद आगरा है जो कि सिंभावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस कंपनी लिमिटेड में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। गिरफ्तार किया गया आरोपी कंपनी के लगभग 12 लाख चार हजार रुपए लेकर फरार हुआ था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम ने बताया कि पुलिस को एक शिकायत प्राप्त हुई। शिकायत के आधार पर फाइनेंस कंपनी के मैनेजर नरेंद्र पर कंपनी के रुपए गबन करने का आरोप था जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया और 24 घंटे के भीतर आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से पुलिस ने 10 लाख 44 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























