👁 0 views Views
घर में घुसकर जानलेवा हमले के आरोपी 10 हजार के इनामी को दबोचा
हापुड,सीमन(ehapurnews.com): हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली पुलिस ने करीब डेढ़ माह पूर्व ग्राम दत्तियाना में घर में घुसकर मारपीट व झगड़ा करने की घटना में फरार व वांछित चल रहे 10 हजार रुपये के पुरस्कार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है।आरोपी कस्बा परीक्षितगढ के गांव पूरी का वरूण है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132



























