पिलखुवा के गांव बझैड़ा खुर्द में छप्पर में लगी आग, दो गोवंश झुलसे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा – पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव बझैड़ा खुर्द में रविवार को छप्पर में आग लगने से दो गोवंश झुलस गये। गांव बझैड़ा खुर्द में किसान विनोद के घर के बाहर छप्पर बना हुआ है जिसमें दो गोवंश मौजूद थे। मिली जानकारी के अनुसार गांव में एक बारात आई थी जिसमें आतिशबाजी की गई थी। आतिशबाजी के दौरान एक पटाखा जलता हुआ छप्पर पर आ गिरा और उसमें आग लग गई। आग लगती देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से गोवंश को छप्पर से बाहर निकाला। जब तक ग्रामीण आग बुझा पाए तब तक छप्पर पूरी तरह से जलकर राख हो गया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पिलखुवा कोतवाली प्रभारी अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने पूरे मामले की जानकारी ली।
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586

























