हापुड़ के श्रीनगर में हूंटर वाली थार का आतंक, पुलिस को खुली चुनौती
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की पॉश कॉलोनी में से एक श्रीनगर में हूंटर वाली दो थार का जबरदस्त आतंक है। गाड़ी में हूंटर लगाकर चलने वाले युवा पुलिस के साईरन का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। हापुड़ कोतवाली पुलिस को खुलेआम चुनौती देने वाले यह थार सवार दिन-रात हूंटर बजाते हुए निकलते हैं जिसकी वजह से आम लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रफ (रेश) ड्राइविंग, हूंटर बजाना और सड़क पर चल रहे लोगों को स्पीकर के माध्यम से पुकारना कई नियमों का उल्लंघन करना है। अचंबे की बात तो यह है कि पुलिस कर्मियों के सामने भी यह हूंटरबाज हूंटर बजाते हैं।
सड़क पर खड़ी रहती हैं दोनों थार:
यह थार सड़क पर ही खड़ी रहती है। श्रीनगर में प्रवेश करने के बाद यदि मार्ग पर सीधे-सीधे चला जाए तो सड़क पर ही यह दोनों गाड़ियां आपको दिखाई देंगी।
दोनों में लगा है हूंटर:
हापुड़ में खुलेआम घूमने वाली इन दोनों थार गाड़ियों में हूंटर लगाया हुआ है जो कि पुलिस के हूंटर का गलत इस्तेमाल कर रही हैं।
करते हैं रफ़ ड्राईविंग:
आपको बता दें कि युवा गलत तरीके से पुलिस का हूंटर इस्तेमाल कर रहे हैं। साथ ही यह हूंटर बजाते हुए स्पीड पर भी कंट्रोल नहीं रखते जो की कॉलोनी में रफ ड्राइविंग करते हुए गाड़ी को चलाते हैं जिसकी वजह से लोगों की जान पर भी खतरा बना रहता है।
पुलिस को दिखाया ठेंगा:
श्रीनगर में पहले से ही शरारती तत्वों का जबरदस्त आतंक है। अब इन दो थार की वजह से क्षेत्रवासियों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खुलेआम थार में हूंटर लगाकर चलने वाले पुलिस के सामने भी हूंटर बजा देते हैं। पुलिस तमाशा देखती रहती है।
लगाया हुआ है वायरलेस स्पीकर:
सड़क पर हूंटर बजाकर चलना स्पीड, तय स्पीड का उल्लंघन करने के साथ-साथ इन थार में से एक गाड़ी ऐसी है जिसने वायरलेस लाउडस्पीकर भी लगाया हुआ है जो कि ट्रैफिक पुलिस की भांति सड़क पर चलने वाले लोगों को साइड होने का निर्देश देती है।
रौब के लिए लाल-नीली बत्ती भी लगाई:
यदि थार की पुलिस चेकिंग करें तो उसमें लाल नीली बत्ती भी दिखाई पड़ेगी जो कि रौब झाड़ने के लिए लगाई हुई है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

























