👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव भदस्याना में बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुखार ने अब एक दूधमुँहे बच्चे के साथ एक किशोरी की जान लेगी। बता दें कि गांव भदस्याना में दर्जनों ग्रामीण बुखार से ग्रसित हैं। आपको बता दें कि गांव में बुखार तेजी से फैल रहा है जिसके चलते मंगलवार की सुबह शहजाद के 19 महीने के बच्चे उमर और उसके पड़ोस में रहने वाले जावेद की 17 वर्षीय बेटी आइशा की बुखार के चलते मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा है। गांव में 8 दिन पहले ही रिजवान की पत्नी रेशमा की बुखार की चपेट में आने से जान चली गाई थी। ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
हापुड़: सोमवार से शुक्रवार रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 30% छूट: 7505835891























