
👁 2 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com/): एक रेपिस्ट की दरंदगी से तंग आकर एक किशोरी ने तेजाब पीकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
हापुड़ कोतवाली के एक मौहल्ला की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर बताया है कि उसकी बेटी कक्षा 12 की छात्रा थी और एक युवक ने चार साल तक उसकी बेटी को हवस का शिकार बनाया। उसकी बेटी ने युवक की हरकतों से तंग आकर 3 फरवरी को तेजाब पी लिया और 18 फरवरी को उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी हैं और जांच के बाद ही सत्यता का पता लगेगा। पीड़ित महिला ने हापुड़ के मौहल्ला पीर बाउद्दीन के कामील व उसके पिता भूरा को पुलिस रिपोर्ट में नामजद किया हैं।






















