
मनचलों से परेशान होकर किशोरी ने पिया ज्वलनशील पदार्थ, चार पर मुकदमा
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने एक किशोरी से छेड़छाड़ करने के मामले में कार्रवाई करते हुए मनचले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना से आहत होकर किशोरी ने ज्वलनशील पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां किशोरी का उपचार चल रहा है। पुलिस ने चार युवकों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता के गांव के ही कादिर पुत्र अबरार, सालिम पुत्र इखलाख, नामिज तथा अब्दुल्ला पुत्रगण सालिम के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है।
मंगलवार को प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार एक किशोरी मनचलों द्वारा की जा रही छेड़छाड़ से परेशान थी। देहात क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली 14 साल की किशोरी मनचलों से परेशान होकर आहत हो गई जिसने ज्वलनशील पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद किशोरी की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार मंचलों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651
























