हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : क्या आपने कभी सोचा है कि नन्हें-नन्हें छात्र रोबोट बना सकते हैं? शानदार एकचुअल वर्किंग मॉडल बना सकते हैं? खेलने की उम्र में वह रिमोट कार बना सकते हैं? सुनने में शायद नामुमकिन लगे लेकिन हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित ब्रेनवेव्स इंटर नेशनल स्कूल के छात्रों ने यह कर दिखाया गया है। हापुड़ सदर एसडीएम दिग्विजय सिंह ने भी छात्रों की मेहनत को देख उनका हौंसला बढ़ाया और प्रोत्साहित किया।
हापुड़ के ब्रेनवेव्स इंटर नेशनल स्कूल में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी टेक्नो ब्लास्ट का आयोजन स्कूल परिसर में ही किया किया जिसका शुभारम्भ हापुड़ एसडीएम दिग्विजय सिंह ने फीता काटकर किया गया जिसके पश्चात वंदना कर द्वीप प्रज्वलित किया गया। इस अवसर विद्यालय के चेयरमैन पंकज गोयल और डॉयरेक्टर वैभव गोयल ने एसडीएम को शॉल पहनाकर सम्मानित किया।
बच्चों ने शानदार पर्फॉर्मेंस दी जिसके बाद सभी छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडल्स को देख अचंभित हो गई। छात्रों ने स्कूल के अनुभवी शिक्षकों के नेतृत्व में खुद ही एक्चुअल वर्चुअल मॉडल तैयार किए। इस दौरान छात्रों ने रीवर क्लीनिंग बोट, रिमोट कार, रोबोट, बैलेंसर, नंबर बैलेंस आदि से जुड़े मॉडल्स तैयार किए। छात्रों ने यह मॉडल्स खुद ही तैयार किए हैं जिनके पीछे लगा एल्गोरिथम समझकर इन्हें बनाया है। ब्रेनवेव्स एक ऐसा स्कूल है जहां छात्रों का कॉन्सेप्ट क्लीयर कर मॉडल्स आदि बनाने के लिए प्रेरित किया जाता है और समय-समय पर टैक्नो ब्लास्ट जैसे कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इस अवसर पर पहुंचे एसडीएम ने कहा कि यह स्कूल का यूनिक कॉन्सेप्ट है।
वहीं स्कूल पहुंचे संयुक्त राष्ट्र के एनवायरमेंट प्रोग्राम के सीनियर रिसर्चर सुभाष धार ने छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडल्स की जमकर प्रशंसा की।
चेयरमैन पंकज गोयल ने कहा कि उनका प्रयास है छात्र तकनीक से रुबरु हो और तकनीक के साथ-साथ प्रोग्रामिंग आदि क्षेत्रों में आगे बढ़े।
बता दें कि टेक्नो ब्लास्ट में छात्रों ने साइंस, सोसाइटी, सोशल स्टडीज, एनवायरनमेंट और रोबोटिक्स थीम पर मॉडल्स तैयार किए जिसे देखने के लिए अभिभावक भी पहुंचे और छात्रों को आगे के लिए शुभकामनाएं दी।






















