
श्री राधा कृष्ण संकीर्तन मंडल के वार्षिकोत्सव पर 27 सितंबर से श्री राम कथा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री राधा कृष्ण संकीर्तन मंडल हापुड़ का 34 वा वार्षिकोत्सव धूमधाम से 27 सितंबर 2026 से 3 अक्टूबर 2026 तक तुलाराम की धर्मशाला में मनाया जाएगा।
वार्षिक उत्सव के दौरान कथा वाचक श्री गोपाल मोहन भारद्वाज जी करनपुर (राजस्थान) वाले श्री राम कथा का भक्तों को रसपान कराएंगे। रविवार 27 सितंबर 2026 की सुबह 8:00 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह कलश यात्रा श्री चंडी मंदिर से प्रारंभ होकर कथा स्थल तुलाराम की धर्मशाला तक निकलेगी। कथा के मुख्य यजमान प्रदीप सिंघल (चित्रा साड़ी वाले) होंगे।
मंडल प्रबंध समिति की ओर से देवेंद्र सक्सेना प्रधान, कमल किशोर अग्रवाल, शांति स्वरूप गोयल, प्रदीप सिंघल, गिरीश शर्मा, शरद अग्रवाल, शिवाकांत गर्ग, अजय सैनी, विजेंद्र भाटी आदि श्रद्धालुओं का स्वागत करेंगे। प्रबंध समिति ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में श्री राम कथा का रसपान करने पहुंचे। कथा वाचक आचर्यावर श्री गोपाल मोहन भारद्वाज अब तक विभिन्न स्थानों पर 800 से अधिक कथाएं कर चुके हैं और उनकी गिनती देश के गिने-चुने आध्यात्मिक विभूतियां में की जाती है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025



















