हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में एक अजगर ने बकरी को अपना शिकार बना उसे अपना निवाला बना लिया। हालांकि ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह बकरी को अजगर के चुंगल से निकाला लेकिन बकरी की तब तक मौत हो गई। बकरी मालकिन ने जब यह दृश्य देखा तो वह मौके पर फूट-फूट कर रोने लगी।
बता दें कि मामला शनिवार की दोपहर का है बाबूगढ़ के गांव अटूटा में एक अजगर ने बकरी का शिकार कर उसे खाने का प्रयास किया। बकरी का मालकिन बकरी को ढूंढने लगी जिसके बाद वह जंगलों में पहुंची और देखा कि अजगर ने बकरी को जकड़ रखा है। मौके पर मौजूग ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और सभी अजगर के चुंगल से बकरी को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद बकरी मालकिन की आंखों से आंसू आ गए। ग्रामीणों ने बकरी को तो छुड़ा लिया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। गांव में अजगर निकलने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
वाहन को चोरी होने से बचाएं, जीपीएस ट्रैकर लगवाएं: 8979003261, 8126293996























