हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला चमरी में ऊर्जा निगम की उपभोक्ता मीनू शर्मा ने दो किलोवाट कनेक्शन के लिए आवेदन किया था जिससे पहले 80 हजार रुपए का एस्टीमेट बनाने की बात कही गई थी। इतना पैसा देने में असमर्थता जाहिर करने पर एस्टीमेट को कम किया गया। हालांकि जेई सुधीर कुमार का कहना है कि नियम अनुसार एस्टीमेट 60,000 का ही तैयार किया गया था। उपभोक्ता को एस्टीमेट जमा करने की जो टीसी दी गई थी वह 29,778 रुपए थी। एस्टीमेट से करीब यह आधी थी। हालांकि यह त्रुटि किस स्तर पर हुई इसकी जांच होना अभी बाकी है।
अवर अभियंता का कहना है कि डिवीजन कार्यालय से ही इसमें त्रुटि हुई है। उनके द्वारा बनाया गया एस्टीमेट कार्यालय में जमा है। इस मामले में अवर अभियंता सुधीर कुमार ने प्रीत विहार बिजली घर के अवर अभियंता अरुण कुमार के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी है। मामले में मुख्य अभियंता कार्यालय बुलंदशहर ने संज्ञान लिया है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























