Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ-गढ़ हाईवे 709 ए का चौड़ीकरण का कार्य काफी तेजी से चल रहा है। कंपनी का दावा है कि 45 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। मार्च तक काली सड़क बिछाने का अधिकांश कार्य भी पूरा होने की संभावना है। सड़क के चौड़ीकरण से यातायात आसान होगा और लोगों को परेशानी नहीं होगी।
कुल 50 किलोमीटर लंबे मेरठ-गढ़ हाईवे का चौड़ीकरण 955 करोड रुपए की लागत से टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। मेरठ से गढ़ तक फोरलेन भूमि घेर ली गई है। हाईवे पर गढ़ से मेरठ के बीच कुल लंबाई 32 किलोमीटर है जहां पुरानी सड़क का ही जीर्णोद्धार किया जाना है जबकि 18 किलोमीटर सड़क बाईपास के रूप में है जहां नई सड़क बनाई जा रही है। संभावना है कि जल्द ही मार्च तक काली सड़क बनाने का कार्य पूरा हो जाएगा।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

























