👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने केंद्रीय राज्य मंत्री और क्षेत्रीय सांसद जनरल वीके सिंह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर अयोध्या एक्सप्रेस का ठहराव पिलखुवा रेलवे स्टेशन पर देने की मांग की है। जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने बताया कि पिलखुवा विश्व विख्यात औद्योगिक नगरी है। यहां दिल्ली-अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं है जबकि अधिकांश ट्रेनों का पिलखुवा रेलवे स्टेशन पर ठहराव है। उन्होंने पत्र लिखकर दिल्ली अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग की है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103

























