👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गुरुवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। सुबह घूमने जा रहे लोगों की नजर नगर पालिका की पार्किंग के पास सड़क किनारे स्थित एक झोपड़ी में अज्ञात व्यक्ति के शव पर पड़ी जिसे देखकर उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर ब्रजघाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची है जिसने शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुट गई। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष के आसपास है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

























