👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में अघोषित बिजली कटौती की समस्या बेहद ज्यादा है। ऐसे में जिलाधिकारी अनुज सिंह ने विद्युत विभाग को निर्देश दिए हैं कि वह जगह-जगह जांच करें। इसी कड़ी में मंगलवार की सुबह जेई शिवअवतार शर्मा के निर्देशन में एक टीम कोटला मेवतियान पहुंची और बिजली चोरी पकड़ी। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि अपनी जान की परवाह किए बिना किस तरह यह बिजली कर्मी बिजली चोरीं को पकड़ रहे हैं। बता दें कि इस दौरान पांच बिजली चोरों के खिलाफ विद्युत विभाग ने कार्रवाई की। जेई शिवअवतार शर्मा के नेतृत्व में टीम के सदस्य टीजी – 2 नीतू कुमार, नवेदाकर्मी मंदीप, राजकुमार व सचिन ने अपने क्षेत्र का निरीक्षण किया।
झड़ते बालों की समस्या, गंजापन, सफेद दाग के लिए सपर्क करें: डां. शिशिर गुप्ता: 9837509509


























