हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के शिक्षा विभाग से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 11 वर्ष से एक शिक्षिका दूसरे स्कूल में नौकरी कर रही थी जिसे वेतन भी मिल रहा था। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को तो मामले की भनक तक नहीं लगी। मामला जब उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो उन्होंने मामले में कारण बताओं नोटिस जारी किया है और अगले आदेशों तक शिक्षिका का वेतन भी रोक दिया है। दरअसल 2012 में पुष्पा सिंह का अंतर्जनपदीय तबादला हुआ था जिसके बाद वह सिंभावली ब्लॉक के गांव माधापुर मौजमपुर के प्राथमिक स्कूल में उन्हें भेजा गया जिन्होंने माधापुर स्कूल में जॉइनिंग कर ली। ऐसे में लगातार वेतन भी मिलता रहा। अब मामले का भेद खुला है जिसके बाद मामले में कारण बताओं नोटिस जारी हुआ है। साथ ही शिक्षिका का वेतन भी रोका गया है। शोषित क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत ने बताया कि शिक्षा विभाग में कई कमियां हैं जिन्हें विभाग दुरुस्त नहीं कर रहा। इसका खामियाजा आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उठाना पड़ रहा है जिनकी शिक्षा पर असर पड़ रहा है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010






















