👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में रविवार को प्लस पोलियो अभियान के तहत पांच साल तक के ढाई लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए जगह-जगह कैंप लगाए गए हैं जहां पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है. प्लस पोलियो अभियान पर एक साल से कोरोना का ग्रहण लगा हुआ था जो स्थिति सामान्य होने के बाद फिर से शुरू हुआ है जिसके लिए 690 बूथों पर पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है. यह अभियान एक हफ्ते तक चलेगा.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606























