हापुड़ की तान्या चौधरी को शूटिंग में मिला काँस्य पदक
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):नई दिल्ली के डॉ.कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 47 वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप कम्पीटीशन (एयर एण्ड स्माल बोर) 2024 में 10 मीटर रायफल (महिला) वर्ग में हापुड़ के आर्य कन्या पी. जी. कॉलेज की बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा कु० तान्या चौधरी ने काँस्य पदक हासिल किया। महाविद्यालय की शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्षा प्रो० सरोजिनी ने बताया कि तान्या ने इस पदक के साथ अपने शानदार प्रदर्शन के माध्यम से अगस्त माह में गोवा में आयोजित होने वाली प्री नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता के लिये भी क्वालिफाई कर लिया है। तान्या के पदक ने महाविद्यालय के साथ-साथ हापुड़ शहर को भी गौरवान्वित किया है। तान्या की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० साधना तोमर, क्रीड़ा समिति की सचिव प्रो. सरोजिनी, क्रीड़ा समिति की सदस्याएँ डॉ. रुचि त्यागी, डॉ. अलका सिंह, डॉ. मीनू कश्यप, डॉ. नीशू यादव, डॉ. प्रियंका सोनकर, श्रीमती साधना ने हर्ष व्यक्त किया है और अगस्त में होने वाली प्री नेशनल प्रतियोगिता स्वर्ण पदक लेकर आने हेतु आशीर्वाद और अग्रिम शुभ कामनाएँ दीं।
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700























