
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव झड़ीना में गुरुवार को बिजली के बकाया बिलों की वसूली करने गई ऊर्जा निगम की टीम के साथ उपभोक्ताओं ने अभद्रता की। इस दौरान जमकर नोकझोंक हुई।ग्रामीणों दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद निगम के अवर अभियंता ने कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

ऊर्जा निगम के एसडीओ अंकित कुमार ने बताया कि शासन स्तर से बिजली के बकाएं बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं के लिए ओटीएस योजना चालू की गई है जिसके तहत उपभोक्ताओं को सरचार्ज में छूट भी दी जा रही है। योजना का लाभ पहुंचाने के लिए निगम की टीम गांव में जाकर शिविर लगा रही है। गुरुवार को गांव झड़ीना में शिविर लगाया गया जहां पर ग्रामीणों को योजना के बारे में विस्तार से समझाया गया और योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसी बीच उपभोक्ताओं से बिल जमा करने को लेकर कहा गया तो उसने टीम में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। ग्रामीणों ने किसी तरह मामला सुलझाया। मामले में अवर अभियंता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point

























