
स्वास्थ्य शिविर में छात्र-छात्राओं को बताए गए क्षय रोग के लक्षण
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): भारत सरकार द्वारा निर्देशित टी 0बी0 मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गुरुवार को हापुड जनपद में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में गुरुवार को हापुड के मोदीनगर रोड स्थित श्री माधव कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी के सभागार में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह की अध्यक्षता में एक स्क्रीनिंग शिविर एवम् जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया शिविर में बी एड विभाग स्काउट एंड गाइड के सभी छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया। डॉ राजेश सिंह ने बताया कि भारत सरकार मुहिम चला कर देश को टी 0बी0 मुक्त करने का कार्य कर रही है जिसके अंतर्गत इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं अतः जिस भी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक की खांसी व खांसी के साथ बलगम आना,बलगम में खून का आना, छाती में दर्द रहना, भूख कम लगना वजन का घटना रात में सोते समय पसीना आना भूख कम लगना आदि लक्षण दिखाई देते हैं तो अपने निकटवर्ती सरकारी अस्पताल में आप जांच करा सकते हैं सरकारी अस्पताल में सभी जांच में उपचार निशुल्क उपलब्ध है डॉ0 सिंह ने बताया की टी0 बी 0के मरीज को पूरा इलाज लेना चाहिए इलाज अधूरा छोड़ने पर टी0वी0 की बीमारी का इलाज हो सकती है इस अवसर पर प्रबंधक कुलदीप कुमार कसाना कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ 0 मुनेश कुमार शर्मा विभागाध्यक्ष सचिन शर्मा लिपिक संदीप कुमार एवं श्री प्रकाश शर्मा जिला संगठन आयुक्त स्काउट प्रिंसी त्यागी व मोनिका मोरल स्काउट कैम्प प्रभारी एवम् स्वास्थ्य विभाग से जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी आदि उपस्थित रहे।
अपने बच्चे की गणित की क्षमता को बढ़ाएँ। अपने बच्चे की एकाग्रता कौशल में सुधार लाएं। आज ही ज्वाइन करें SIP Abacus Hapus. फ्री ट्रायल क्लास के लिए सम्पर्क करें: 6396456731





























