हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शिक्षा भारती की अध्यक्ष स्वाति गर्ग को असम के राज्यपाल जगदीश मुखी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में स्वाति गर्ग ने कई अहम कार्य किए हैं जिसके चलते उन्हें यह सम्मान मिला है। पूर्वोत्तर जनजाति समिति के रजत जयंती समारोह में शिक्षा भारती की अध्यक्ष स्वाति गर्ग को यह सम्मान मिला। बता दें कि हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित श्रीमती ब्रह्मा देवी विद्यालय का संचालन शिक्षा भारती द्वारा किया जाता है। स्कूल में बनवासी कन्याओं के लिए निशुल्क शिक्षा तथा आवासीय सुविधा है जहां बालिकाएं नि:शुल्क शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। स्वाति गर्ग के अनुसार कार्यक्रम त्रिपुरा सेंट्रल यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ गंगा प्रसाद प्रसोन, पूर्वोत्तर पर्वतीय विश्वविद्यालय के वीसी प्रोफेसर प्रभा शंकर शुक्ला, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार ताई तागक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
Siddharth Children Academy: Admission Open: 9568113347






















