आरक्षी व होमगार्ड को पुलिस अधीक्षक ने किया पुरस्कृत
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):पुलिस अधीक्षक हापुड अभिषेक वर्मा ने एक मकान से चोरी के भाग रहे शातिर बदमाश को पकड़ने वाले पुलिस आरक्षी व होमगार्ड को नकद पुरस्कार व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया है।
जनपद में अपराध की रोकथाम व आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में निरन्तर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में मकान मालिक पवन पुत्र गणेशी लाल व उसके परिवारजन को दूध में नशीली टैबलेट देकर बेहोश होने पर घर से जेवर व रूपये चोरी कर ले जा रहे किरायेदार अभियुक्त हिमांशु को आरक्षी 748 विक्रम सिंह व होमगार्ड 516 फिरोज द्वारा रात्रि में ड्यूटी के दौरान पकड़ लिया और चोरी का माल बरामद किया। पुलिसकर्मियों द्वारा अपने पदीय दायित्वों का पूर्ण मनोयोग व कर्तव्यपरायणता से सम्पादन करते हुए ड्यूटी के दौरान उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन किया, जिसकी नागरिकों के साथ-साथ उच्चाधिकारीगण द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। दोनों कर्मचारियों का यह कृत्य निश्चित रूप से सराहनीय रहा, इनके द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग को गौरवान्वित किया है।
सराहनीय कार्य के लिये पुलिस अधीक्षक ने उत्साहवर्धन हेतु आरक्षी विक्रम सिंह व होमगार्ड फिरोज को 2,100-2,100/- रुपये नकद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288























