
पुलिस अधीक्षक ने हापुड के बाजारों में की गश्त
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के नये पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह स्वयं सक्रिय रह कर जनपद में होने वाली एक-एक गतिविधि पर नजर रखे है।
आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराए जाने व जनपद में अपराध नियंत्रण व शांति एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार की रात पुलिस बल के साथ थाना हापुड़ नगर क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था व्यवस्था का जायजा लिया।पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने राहगीरो व व्यापारियो से वार्ता की और समस्याओ को जाना।पुलिस अधीक्षक ने नागरिको को पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाया है और व्यापारियो से अपिल की कि वे अपने-अपने प्रतिष्ठान सीसीटीवी कैमरो से लैस रखे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365






















