
श्रेष्ठा फूड प्रोडक्ट्स पर रात में छापामारी, मिलावटी घी के शक पर सैम्पलिंग व 5 लाख रुपए का घी सीज
हापुड, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश के आदेश पर तथा जिलाधिकारी हापुड़ के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चन्द्र शेखर मिश्र के नेतृत्व में गुरुवार की रात को ग्राम अब्दुल्लापुर बसंत उर्फ़ फरीदपुर गोयना मोदी नगर रोड हापुड़ स्थित मै0 श्रेष्ठा फ़ूड प्रोडक्ट्स पर छापामारी कर निरीक्षण किया गया।
फैक्ट्री परिसर में लगभग 892 किलो ग्राम घी, एक टिन रिफाइंड पाम ऑयल, 30 किलोग्राम क्रीम आदि पाये गये l परिसर में घी बनाने के उपकरण मौजूद थे l घी के मिलावटी होने के संदेह, रिफाइंड पॉम ऑयल की मौजूदगी एवं घी में मिलावट किये जाने के संदेह पर दो नमूने घी के एक नमूना रिफाइंड पॉम ऑयल का एवं एक नमूना क्रीम का वास्ते जाँच संग्रहित किये गये l 890 कि0 ग्राम घी (जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 534000 रुपये है ) व शेष बचा 14 लीटर रिफाइंड पॉम ऑयल जब्त कर नियमानुसार सीज किये गये l घी बनाने के उपकरण, भण्डारण करने के आधान एवं प्रोसेसिंग एरिया में गंदगी पायी गयी l प्लास्टिक के नॉन फ़ूड ग्रेड ड्रमों में घी भण्डारित किया पाया गया l उक्त अस्वच्छ कर परिस्थितियों में सुधार करने हेतु सुधार नोटिस जारी किया जायेगा l
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867






















