
पुलिस कप्तान रात में पहुंचे हापुड कोतवाली,जाने क्या हुआ
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड का कार्यभार ग्रहण करने के तुरन्त बाद से ही पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह ने अपने तेवर कड़े रखे हुए है।वह जनपद के थानो का औचक निरीक्षण कर रहे है और इसी क्रम में वह गुरुवार की रात जा पहुंचे हापुड नगर कोतवाली।
पुलिस अधीक्षक थाना हापुड़ नगर का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा थाना कार्यालय के अभिलेख, अपराध रजिस्टर आदि का अवलोकन कर कम्प्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, मालखाना, शस्त्रागार, बन्दीगृह, अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई आदि को चेक किया गया एवं सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कप्तान ने कहा है कि हरकत बाजो को बख्शा नही जाए और कडी कार्रवाई करें।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






















