👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : दीपावली त्यौहार के मद्देनजर पुलिस अलर्ट मोड पर है। धनतेरस पर्व पर मंगलवार की रात को पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने पुलिस बल के साथ बाजारों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान कप्तान ने बुलंदशहर रोड, गोल मार्केट आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया और संबंधित पुलिस अधिकारी को दिशा निर्देश जारी किए। भारी संख्या में पुलिस बल मैदान में उतरा। इस दौरान कोरोना नियमों को भी पालन करने की हिदायत पुलिस ने दी। एसपी दीपक भूकर के साथ एएसपी सर्वेश मिश्र, क्षेत्राधिकारी एसएन वैभव पांडेय व पुलिस बल मौजूद रहा।
LuxuryInteriors & #Furniture के लिए हापुड़ में खुल गया है #TANARA_DESIGNS, 7457852854

Das Marbels wishing you a Happy Diwali






























