मेरठ हापुड़ से गठबंधन प्रत्याशी सुनीता वर्मा का हापुड़ में जोरदार स्वागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ-हापुड़ संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सुनीता वर्मा का शनिवार को हापुड़ पहुंचने पर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, जनता दल व आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सुनीता वर्मा हापुड़ में स्थापित डा.भीमराव अम्बेडकर, चौधरी चरण सिंह, पंडित जवाहर लाल नेहरु तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर गई और माल्यार्पण करके अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। सपा प्रत्याशी ने महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सुनीता वर्मा ने कहा कि वह जनता की समस्याओं को सुनेंगी, उनकी आवाज उठाएंगी। जनता के साथ दिन रात खड़ी रहेगी। इसी के साथ उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी पर भी निशाना साधा। गठबंधन की प्रत्याशी सुनीता वर्मा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता विकास है।
होलसेल दामों पर बच्चों के लिए खरीदें स्कूल बैग व फैंसी स्टेशनरी: 9837477500



























