सौतेली मां का कत्ल करने वाले 15 हजार रूपए के इनामी बेटे व सपा नेता के बेटे को पुलिस ने दबोचा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड में सपा नेता व प्रोपर्टी डीलर जहीर सलमानी की दूसरी पत्नी नाजरीन की 30 मार्च को घर में घुसकर दिनदहाड़े गोली से उडाने वाले सौतेले बेटे इमरान को पुलिस ने धर दबोचा।इमरान पर 15 हजार रूपए का इनाम घोषित था।पुलिस ने हत्या के आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल .32 बोर बरामद की है।पुलिस ने बताया कि इमरान ने सम्पत्ति के बटवारे के विवाद को लेकर नाजरीन की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
बता दें कि सपा नेता जहीर सलमानी ने दो शादी की थी।आरोपी इमरान पहली पत्नी फातिमा का बडा बेटा है।दूसरी पत्नी मृतका नाजरीन है जो धर्म परिवर्तन करके निशा से नाजरीन बनी थी।जहीर सलमानी अथाह सम्पत्ति का मालिक है जिस को लेकर अक्सर परिवार मे विवाद रहता था जो नाजरीन की हत्या का कारण बना।नाजरीन की हत्या के लिए जहीर सलमानी ने ही अपने बेटे इमरान को नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।पुलिस अज्ञात की पहचान नही कर पाई है।आरोपी पर पिस्टल कहां से आई अभी इस प्रश्न का हल खोजना बाकी है।
II CLASS से X CLASS तक की ट्यूशन क्लास के लिए कॉल करें: 875533212



























