👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर खुर्जा से खतौली तक सोमवार को एक और ट्राई किया गया। डबल इंजन के साथ मालगाड़ी का यहां सफल ट्रायल हुआ। डबल इलेक्ट्रिक इंजन की कोयले से भरी मालगाड़ी ट्रैक पर सफल रूप से दौड़ी। खुर्जा से खतौली तक हुए इस सफल ट्रायल के पश्चात अधिकारियों के चेहरे पर खुशी की लहर है।

ट्रैक का निर्माण सहारनपुर तक पूरा कर लिया गया है। अगला ट्रायल खुर्जा से सहारनपुर के बीच करने की तैयारी है। दो इंजन के अलावा मालगाड़ी के साथ 58 डिब्बे जुड़े हुए थे जिनमें करीब 5305 टन माल भरा हुआ था। 15 अगस्त को फाइनल ट्रायल की तैयारी है।
हापुड़: अब खरीदें रिलायंस Independence आटा, मैदा, सूजी आदि: 7500350063

























