
“एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता एवं कविता वाचन प्रतियोगिता का सफल आयोजन”
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एस ए इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को कक्षा 5 से 10 तक के विद्यार्थियो में शतरंज प्रतियोगिता एवं कक्षा play से UkG तक के विद्यार्थियों का कविता वाचन प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रणनीति, धैर्य तथा बुद्धिमत्ता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
सभी मुकाबले निष्पक्ष एवं खेल भावना के साथ संपन्न हुए। विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य शम्मी पुंडीर ने प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास करने और खेल भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। वही कविता वाचन प्रतियोगिता में नन्हे मुन्ने बच्चों ने स्पष्ट उच्चारण एवं भावपूर्ण प्रस्तुति के साथ सुंदर कविता सुनाई।
विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने कहा कि “यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में बौद्धिक क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता को विकसित करने का सार्थक प्रयास है जिससे विद्यार्थियों में धैर्य ,अनुशासन एवं एकाग्रता का विकास हो सके।” सभी प्रतिभागियों के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव साबित हुई।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























