
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): सरकार की सख्ती के बावजूद भी सब्सिडी वाले नीम लेपित यूरिया का लगातार अवैध इस्तेमाल हो रहा है लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता और सावधानी से कालाबाजारी के लिए जा रहे सब्सिडी यूरिया के 225 कट्टों को कृषि विभाग की टीम ने अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर सब्सिडी वाला यूरिया कहां से कहां जा रहा था? वहीं विभाग मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है।
मेरठ से निकला एक ट्रक सब्सिडी वाले यूरिया के 225 कट्टे लेकर किसी ठिकाने पर जा रहा था। शुक्रवार की सुबह जैसे ही वह देहात क्षेत्र के असरा मुरादपुर गांव में पहुंचा तो चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। तभी ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने गौर से देखा तो पता चला कि यह तो सब्सिडी वाला यूरिया है जिस पर प्रधानमंत्री जन उर्वरक परियोजना भारत यूरिया नीम लेपित यूरिया लिखा हुआ है जो यारा फर्टिलाइजर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाया गया है। ग्रामीणों की सतर्कता को देख ट्रक चालक ने तुरंत मालिक को अवगत कराया और 15-16 मजदूरों की मदद से बहुत ही जल्द यूरिया के कट्टों को अन्य वाहन में लाद दिया जिसके बाद ग्रामीणों ने विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश मौके पर पहुंचे जिन्होंने बताया कि बिना बिल के इस यूरिया का परिवहन हो रहा था। किसानों के हक के यूरिया के 225 कट्टों को सीज कर दिया गया है। मामले में मुकदमा भी दर्ज कराया जा रहा है। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश ने किसानों का आभार भी जताया।
वहीं किसान मनवीर ने बताया कि उन्होंने संदेह होने पर तुरंत विभाग को अवगत कराया। विभाग से उम्मीद है कि वह संतोषजनक कार्रवाई करेगा।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























