
ड्यूटी पर तैनात दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कुर्सी पर मृत मिले सब-इंस्पेक्टर
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ में तैनात दरोगा लक्ष्मण सिंह की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिसके बाद बहादुरगढ़ थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि दरोगा ड्यूटी पर तैनात थे जिनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि दरोगा ड्यूटी पर तैनात थे जो कुर्सी पर बैठे हुए थे जिसके बाद उनकी कुर्सी पर बैठे-बैठे ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की खबर मिलने पर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और बहादुरगढ़ पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रथम दृश्यट्या हार्ट अटैक से मौत होना की संभावना जताई जा रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365


























