
राजाजी हवेली के पास हाईवे पर दो बाइकों से खतरनाक स्टंट, हवा में धुआं ही धुआं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में हाईवे स्थित राजाजी हवेली के पास स्टंटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। अब दो बाइक सवारों का खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
वीडियो में दो बाइक सवार आमने-सामने अपनी रेसिंग बाइक लगाकर एक्सीलेटर घुमाते नजर आ रहे हैं। दोनों बाइक सवारों ने काफी देर तक एक्सीलेटर दिया, जिसके चलते चारों तरफ सफेद धुआं फैल गया। इस दौरान आसपास मौजूद लोग भी मौके पर एकत्र हो गए और वीडियो बनाकर रील बनाने लगे।
हैरानी की बात यह है कि हाईवे पर खुलेआम इस तरह की स्टंटबाजी की जा रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इससे पहले भी राजाजी हवेली के पास एक युवक का बाइक का अगला पहिया हवा में उठाकर स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ था। लगातार सामने आ रहे इन वीडियो ने हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था और स्टंटबाजों पर कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
टाटा की सभी गाड़ियां लोन पर उपलब्ध, खरीदने पर पाएं उपहार: 9457545133, 9217992716


























