
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में दिल्ली-लखनऊ (NH-9) हाईवे पर चलती बाइक से स्टंट कर सोशल मीडिया के लिए रील बनाना युवक को महंगा पड़ गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पिलखुवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्टंटबाज युवक को गिरफ्तार कर लिया तथा उसकी बाइक को सीज कर दिया।
पुलिस के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस तरह के खतरनाक स्टंट न केवल स्टंट करने वाले की, बल्कि अन्य राहगीरों की जान भी जोखिम में डालते हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए यातायात नियमों का उल्लंघन न करें और सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट करने से बचें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।






















