
सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी लैब से विद्यार्थियों को दी तकनीकी शिक्षा की जानकारी
हापुड,सीमन/ सुरेश जैन(ehapurnews.com): राजकीय इंटर कॉलेज अनूपपुर डिबाई, जनपद-हापुड़ में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आई.सी.टी.) लैब एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद हापुड़ के एस.आर.जी. (स्टेट रिसोर्स ग्रुप) नोडल अमित कुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा प्रदान की।
कार्यक्रम के दौरान श्री अमित कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को कंप्यूटर के मूल संचालन का प्रशिक्षण दिया तथा उन्हें प्रायोगिक रूप से कंप्यूटर चलाना सिखाया। साथ ही, उन्होंने वैज्ञानिक अवधारणाओं को सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी लैब में ग्राफिक्स एवं सिमुलेशन के माध्यम से सरल और प्रभावी तरीके से समझाया, जिससे विद्यार्थियों की सीखने में रुचि बढ़ी।
इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों को खान अकैडमी के माध्यम से डिजिटल अध्ययन की जानकारी भी दी गई। उन्होंने बताया कि छात्र इस प्लेटफॉर्म का उपयोग कर अपने विषयों की बेहतर तैयारी कर सकते हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य धनपाल सिंह ने कार्यक्रम की सराहना की।
उन्होंने श्री अमित कुमार शर्मा को इस उत्कृष्ट कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264

























