
सड़क सुरक्षा के प्रति छात्रों को किया जागरूक
हापुड़,सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में श्री सुनील कुमार शर्मा के निर्देशन में सड़क सुरक्षा एवं परिवहन सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जगपाल सिंह स्मारक हायर सेकेंडरी स्कूल, निजामपुर (हापुड़) के प्रांगण में संपन्न हुआ।
अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं आम नागरिकों को सड़क नियमों के पालन, सुरक्षित वाहन संचालन तथा यातायात व्यवस्था के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित उपयोगी जानकारी, व्यवहारिक सुझाव तथा आवश्यक दिशानिर्देश प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, शिक्षक राजेंद्र सिंह, शिक्षिका श्रीमती चंद्रवती एवं अन्य सहायक अध्यापक उपस्थित रहे।
परिवहन विभाग ने नागरिको से अपील की है कि सभी नागरिक सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।
ओमेगा ई-रिक्शा 2025 के नए मॉडल्स खरीदें, 3 साल की लिथियम बैटरी की वारंटी: 7906867483



























