
रोडवेज व स्कूल बस की भिड़ंत में छात्र हुए चोटिल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की सुबह अल्लाह बक्शपुर के पास रोडवेज बस और स्कूल बस की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान स्कूल बस में सवार छात्रों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
मामला बुधवार की सुबह का है। जब एक लेकर गढ़ की तरफ जा रही थी। जैसे ही वह अल्लाहबख्शपुर कट के पास पहुंची तो हाईवे पर स्थित धावे से विपरीत दिशा में आ रही रोडवेज बस के चालक ने लापरवाही से बस चलाते हुए स्कूल बस में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान स्कूल बस के शीशे टूटकर बिखर गए। हादसे के बाद रोडवेज बस का चालक बस समेत वहां से भाग निकला। स्कूल बस में सवार छात्रों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। गनीमत रही किसी छात्र को ज्यादा चोट नहीं आई।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365





























