👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पास के गांव वनखंडा में स्थित दयावती कालेज आफ ला के छात्र-छात्राओं को मंगलवार को टेबलेट व स्मार्ट फोन वितरित किए गए। उपजिलाधिकारी हापुड़ दिग्विजय सिंह ने स्मार्ट फोन वितरित करते हुए कहा कि प्रदेश में युवाओं के तकनीकि ज्ञान में वृद्धि हेतु टेबलेट व स्मार्ट फोन वितरण प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। छात्र-छात्राएं टेबलेट व स्मार्ट फोन का सद्पयोग कर आगे बढ़े। छात्र-छात्राएं स्मार्ट फोन पा कर खुश नजर आए और उन्होंने प्रदेश सरकार की योजना को सराहा।






















