
प्रवेश के लिए छात्रों की लगी कतार
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए मंगलवार को भी हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी डिग्री कॉलेज में अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी। सोमवार को विश्वविद्यालय की वेबसाइट धीमी होने के कारण छात्रों को लंबा इंतजार करना पड़ा। हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित कॉलेज में सोमवार को 149 छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया। मंगलवार को भी यह क्रम जारी रहा। सोमवार की बात करें तो एसएसवी डिग्री कॉलेज में बीए में 53, बीकॉम में 50, बीएससी बायो में 14, गणित में 24, बीए में 4, बीसीए में चार समेत कुल 149 छात्रों ने प्रवेश लिया। प्रवेश का यह क्रम मंगलवार अंतिम दिन भी जारी रहा जिसमें बड़ी संख्या में छात्र पंक्ति में अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601

























