👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कलेक्टरगंज में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कस्तूरबा कंपोजिट में नगर पालिका परिषद हापुड़ के कूड़ा उठाने वाले ठेले खड़े होते हैं जिसकी वजह से यहां अक्सर गंदगी रहती है। स्कूल आने वाले छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां पिछले कई वर्षों से खराब और कबाड़ बाइकें भी पड़ी हुई है जिसकी वजह से स्कूल के शिक्षक और छात्र समस्या से जूझ रहे हैं। यहां पर सांप निकलने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। सूत्रों का कहना है कि यहां अक्सर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी लगा रहता है जो यहां गंदगी कर जाते हैं जिसकी वजह से स्कूल परिसर में गंदगी रहती।






















