👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : ब्रजघाट पर गंगा स्नान के लिए आए एक नाबालिग की डूबकर मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है. मृतक की पहचान 17 वर्षीय धर्मपाल पुत्र मोहर सिंह निवासी अमरोहा गजरौला के रूप में हुई है.
11वीं में पढ़ने वाला छात्र धर्मपाल शुक्रवार की दोपहर अपने तहेरे भाई कोसेंद्र और गांव के ललित के साथ गंगा में नहाने के लिए दूसरे छोर पर पहुंचे जहां नहाते समय तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. गोताखोरों की मदद से कोसेंन्द्र और ललित को बचा लिया गया लेकिन धर्मपाल की डूबने से मौत हो गई. गोताखोरों ने धर्मपाल का शव बरामद कर लिया है. सूचना पाकर पहुंची गजरौला पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पार्टी हॉल बुक करने के लिए कॉल करें: 8979755041























