👁 8 views Views
नकल के लिए मॉडल पेपर के पन्ने लेकर पहुंचा छात्र पकड़ा गया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा में एलएलबी का छात्र मॉडल पेपर के पन्नों से नकल करता पकड़ा गया। कॉलेज के आंतरिक उड़न दस्ते ने छात्र के पास से 10 पन्ने पकड़े। उसकी कॉपी सील कर विश्वविद्यालय को भेज दिया।
सुबह की पाली में आंतरिक उड़न दस्ता निरीक्षण कर रहा था। तभी संदेह होने पर उसने एलएलबी के छात्र की चेकिंग की तो छात्र से मॉडल पेपर के 10 पन्ने मिले जिसे छात्र जूते और बाजू में छुपा कर लाया था। छात्र की कॉपी को सील कर दिया गया है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846
























