
हादसे के बाद जागे अधिकारी, अवैध स्विमिंग पूल किया सीज, अन्य पर कारवाई कब?
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव अनूपपुर डिबाई में अवैध रूप से संचालित स्विमिंग पूल पर हुए हादसे के बाद शुक्रवार को जिला क्रीड़ा अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों ने सीलिंग की कार्रवाई की लेकिन जनपद हापुड़ में अधिकांश स्विमिंग पूल नियमों के विपरीत चल रहे हैं। लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अधिकारी उन स्विमिंग पूल पर शिकंजा कब कसेंगे? सील किए गए स्विमिंग पूल में हादसे के दौरान जनपद मेरठ के रहने वाले दानिश की रीड की हड्डी टूट गई थी। उसका साथी भी घायल हो गया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर पूल के संचालक जुबेर अहमद को गिरफ्तार कर लिया था। आपको बता दें कि इससे पहले हापुड़ में भी एक स्विमिंग पूल में युवक की मौत हो गई थी। वहीं हापुड़ के गांव बदनौली में हुए दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय आशीष जिंदल की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई थी। हादसों के बाद ही जिला क्रीडा विभाग की टीम कार्रवाई कर रही है। जनपद हापुड़ में कई स्विमिंग पूल अवैध रूप से संचालित है जिन पर विभाग हाथ डालने से कटरा रहा है।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264
























