👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव लुखराड़ा के छात्र पर कुछ आरोपियों ने कड़े और बेसबॉल के डंडे से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपी छात्र को हत्या की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी अतुल ने बताया कि वह शेखपुर के एक इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा में पढ़ता है। मंगलवार को कॉलेज से वह घर लौट रहा था। तभी आठ लोगों ने उसे सड़क पर रोक कर हमला कर दिया। इस दौरान वह घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

























