
छात्र ने शिक्षक पर लगाया पिटाई का आरोप, थाने में दी तहरीर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के देहरा कुटी में स्थित एक स्कूल में बुधवार को शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई करने का मामला सामने आया है। इससे छात्र की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद छात्र थाने में तहरीर लेकर पहुंचा और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव पलवाड़ा का छात्र एक स्कूल में कक्षा 9वी में पढ़ता है जिसका आरोप है कि बुधवार को वह कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। तभी एक शिक्षक वहां पहुंचे और कान पकड़कर उठा लिया और उसकी पिटाई की जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। छात्र ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। स्कूल का कहना है कि छात्र द्वारा पहले भी एक शिक्षिका के साथ अभद्रता की गई थी। बुधवार को फिर शिक्षक के साथ बदसलूकी की। छात्र व शिक्षक को बुलाया गया है।
DPS, Dewan Public School’s books available,
Class 1st to 12th books available, UPTO 20% Discount on pvt books: 9528182700
NCERT, CBSE की किताबें खरीदने के लिए संपर्क करें: 9528182700

























