
👁 17 views Views
हापुड़ की मेरठ रोड से बाइक चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ : पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में मोहल्ला आदर्श नगर कालोनी दस्तोई रोड के रहने वाले रविंद्र ने बताया कि वह बाइक से सवार होकर मेरठ रोड स्थित गुरुद्वारे के पास घर का सामान लेने आया था। बाइक खड़ी करके खरीदारी करने लगा। सामान लेकर वापस आया तो बाइक नहीं मिली। आसपड़ोस में काफी ढूंढ़ने का प्रयास किया पर नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे से वाहन चोर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही चोर को गिरफ्तार किया जाएगा।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264

























