
खाद व कीटनाशक दवाओं के मिलावटखोरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हो
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा हापुड़ ने मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारी को एक ज्ञापन देकर गन्ने के बकाया भुगतान तथा मिलावटी खाद व कीटनाशक दवा विक्रेताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
किसान मजदूर मोर्चा संघर्ष के जिलाध्यक्ष अरुण प्रधान के नेतृत्व में मंगलवार को अनेक किसान हापुड कलैक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारी को एक ज्ञापन दिया और ज्ञापन में मांग की गई है कि सिम्भावली व बृजनाथ पुर शुगर मिल की और किसानों के गन्ने के बकाया का शीघ्र भुगतान कराया जाए. इस समय किसान आर्थिक संकट से जूझ रहा है। हापुड़ जिले में मिलावटी खाद व कीटनाशक दवाओं की सप्लाई बहुत ज्यादा हो रही है जिससे फसलों को नुकसान हो रहा है। मिलावट खोरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)

























